Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी चुनाव 2022 : रामपुर में दो बुर्कानशीन युवतियां फर्जी मतदान को पहुंचीं, पकड़ी गईं

UP elections 2022 : Police caught two Burkanshin girls who reached for fake voting in Rampur

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में सोमवार को रामपुर से बड़ी खबर सामने आई। रामपुर में पुलिस ने फर्जी मतदान करने पहुंचीं दो बुर्कानशीन युवतियों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। महिला पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। बताते हैं कि दोनों युवतियां राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बने मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचीं थीं।

शक होने पर बीएलओ ने अधिकारियों को दी सूचना

बताते हैं कि वहां मतदान केंद्र पर तैनात बीएलओ को शक हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी अन्य अधिकारियों को दी। बताते चलें कि आज ही बीजेपी ने चुनाव आयोग से बुर्के की आड़ में फर्जी मतदान की शिकायत की थी। इसे लेकर दिनभर चर्चाएं भी होती रहीं। इसके बाद युवतियों के पकड़े जाने से खुलासा भी हो गया।

दोनों युवतियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

इसके बाद अधिकारियों ने महिला पुलिस को बुलवाकर दोनों को पकड़वा दिया। मामले की जानकारी जब रामपुर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ को हुई, तो वह भी पहुंचे।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बसपा से ठिठके बुंदेलखंड के मुसलमान, B-टीम वाली छवि वजह

जिलाधिकारी मांदड़ ने बताया है कि मुस्कान और रानी नाम की दो युवतियां बुर्का पहनकर फर्जी वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंची थीं। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया है कि दोनों युवतियों के खिलाफ फर्जी वोट डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : दूसरे चरण में बंपर वोटिंग, 1 बजे तक 39.07%, मुरादाबाद-अमरोहा में सबसे ज्यादा..