Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी चुनाव 2022 : कांग्रेस का घोषणा पत्र, पढ़िए ! किसानों-युवाओं के लिए क्या है खास

UP Elections 2022 : Congress Manifesto, Read! What is special for farmers and youth

समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Election 2022 यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रमुख दल अपना-अपना घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस पार्टी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी किया है। पहले चरण के चुनाव से ठीक एक दिन पहले बुधवार को कांग्रेस का घोषणा पत्र आया है। कांग्रेस महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर ‘उन्नति विधान’ नामक घोषणा पत्र जारी किया है। बता दें कि इससे पहले भाजपा और फिर सपा ने अपना घोषणापत्र जारी किया था।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर प्रियंका गांधी ने किया जारी

कांग्रेस ने घोषणा की है कि किसानों का कर्जा सरकार बनने के 10 दिन के भीतर माफ कर दिया जाएगा। साथ ही बिजली बिल हाफ कर दिया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी की ओर से युवाओं के लिए भी कई घोषणाएं की गई हैं। बताते चलें कि उन्नति विधान जन घोषणा पत्र जारी करने के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इसमें आम लोगों के सुझावों को शामिल किया गया है।

ये हैं कांग्रेस के घोषणा पत्र ‘उन्नति विधान’ की खास बातें

  • – 10वीं और 12वीं पास बेटियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी दी जाएगी।
  • – गांव के तालाबों और जलाशयों का मानचित्रण और रजिस्ट्रेशन होगा।
  • – सूक्ष्म और लघु उद्योग के लिए गारंटी मुक्त लोन दिया जाएगा।
  • – स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाली रसोइयों को 5000 हजार रुपए मानदेय देंगे।
  • – शहीद योद्धाओं को 50 लाख मुआवजा दिया जाएगा।
  • – झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को जमीन का अधिकार दिया जाएगा।
  • – ग्राम प्रधान का वेतन बढ़ाने के साथ चौकीदार को 5 हजार रुपए वेतन देंगे।
  • – एससी/एसटी को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
  • – दिव्यांगों को 3 हजार पेंशन और महिला पुलिस की जिले में पोस्टिंग की जाएगी।
  • – पूर्व सैनिकों के लिए एक विधानपरिषद की सीट सुरक्षित की जाएगी।
  • – प्रयागराज और वाराणसी में मां गंगा को समर्पित उत्सव मनाया जाएगा।
  • – भगवान परशुराम जयंती पर अवकाश की घोषणा की जाएगी।
  • – निषादों को नदियों के संसाधनों पर अधिकार दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव ने सपा का घोषणा पत्र किया जारी, पढ़िए ! सभी खास बातें  

ये भी पढ़ें : लखनऊ : भाजपा का घोषणापत्र जारी, पढ़िए ! ये हैं खास बातें..