Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी चुनाव 2022 : 5वें चरण में 55.70% वोटिंग, 12 जिलों में..

UP Elections 2022 : 55.70% voting in 61 seats in 5th phase, read condition of 12 districts

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज 5वें चरण में रविवार को 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। इन 61 सीटों पर सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला। सभी सीटों पर कुल 55.70% मतदान हुआ है। बता दें कि वर्ष 2017 में इन्हीं सीटों पर 58.24% मतदान हुआ था। यानी इस बार वोटिंग कम हुई है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल भी तैनात रहे।

UP Elections 2022 : 55.70% voting in 61 seats in 5th phase, read condition of 12 districts

आयोग के फाइनल आंकड़ों से घट सकता है अंतर

हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी शाम 5 बजे तक के आंकड़े ही बताए हैं। 6 बजे तक के आंकड़े आने के बाद यह अंतर घटेगा। इस दौरान सबसे ज्यादा मतदान 59.20% चित्रकूट में हुआ है। सबसे कम 50.20% वोटिंग प्रतापगढ़ जिले में हुई है। बाकी जिलों में मतदान का प्रतिशत अलग-अलग रहा।

12 जिलों में हुए मतदान का प्रतिशत

जिला – मतदान प्रतिशत

  1. अमेठी – 52.82
  2. रायबरेली – 56.06
  3. सुलतानपुर – 54.91
  4. चित्रकूट – 59.50
  5. प्रतापगढ़ – 50.20
  6. कौशांबी – 56.96
  7. प्रयागराज – 51.29
  8. बाराबंकी – 54.75
  9. अयोध्या – 58.01
  10. बहराइच – 54.68
  11. श्रावस्ती – 57.24
  12. गोंडा – 54.21

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी में वोटिंग से पहले सपा प्रत्याशी पर दुष्कर्म का मुकदमा, कई नामजद