Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी चुनाव 2022 : 7वें चरण में 54.18% मतदान, 9 जिलों की 54 सीटों पर चुनाव संपन्न

UP Elections 2022 : 54.18% voting in 7th phase, elections concluded in 54 seats in 9 districts

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का आज अंतिम चरण संपन्न हो गया। आज आखिरी चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग हुई। शाम 5 बजे तक कुल 54.18% प्रतिशत मतदान हुआ। आज 2 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने कुल 613 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया है। अब 10 मार्च को पता चलेगा कि जनता ने किसे जिताया और किसे हराया है। चुनाव के दौरान आज कहीं कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं है। चुनाव का यह चरण भी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

शाम 5 बजे तक का प्रतिशत आया सामने

शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान चंदौली जिले में 59.59%, सबसे कम आजमगढ़ में 52.34% हुआ। इसके अलावा गाजीपुर में 53.67%, जौनपुर में 53.55%, मऊ में 55.04%, सोनभद्र में 56.95%, वाराणसी में 52.79% व भदोही में 54.26% तथा मिर्जापुर में 54.93% मतदान हुआ है। आज जिन दिग्गजों ने चुनाव लड़ा है, उनमें पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी, बाहुबली धनंज्य सिंह शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : 7वें चरण में अबतक 21.55% मतदान, सबसे ज्यादा मऊ और सबसे कम..