Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी चुनाव 2022 : सपा डकैतों को पालती थी, हमने भगाया, चित्रकूट में बोले-सीएम योगी

UP Election 2022 : In Chitrakoot, CM Yogi said-SP used to keep dacoits, we drove away

समरनीति न्यूज, ब्यूरो : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के 5वें चरण को लेकर सभी दल अपनी ताकतें झोंक रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुंदेलखंड के चित्रकूट पहुंचे। चित्रकूट में समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी डकैतों की समर्थक है, वह डकैतों को पालती थी जबकि हमने डकैतों को यहां से भगाया है। दरअसल, सुलतानपुर के बाद चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

भगवान राम की कर्मस्थली को किया नमन

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने भगवान श्रीराम की कर्मस्थली को नमन किया। कहा कि यहां डकैतों का कब्जा था। हमने डकैतों का सफाया किया है। अब यहां कोई डकैत सिर नहीं उठा सकेगा। कहा कि सपा डकैतों को पाल रही थी। हमने उनको भगाया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के साथ डिफेंस कारिडोर से चित्रकूट को एक विश्व स्तर की पहचान दिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में बिजली वितरण में भी पक्षपात होता था। अब ऐसा नहीं होता। कहा कि चित्रकूट और मानिकपुर दोनों ही सीटों को बीजेपी जितेगी।

ये भी पढ़ें : मुलायम सिंह यादव के साढ़ू समेत 5 पर हत्या का मुकदमा, आज पेड़ से लटका मिला था युवक का शव