Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

अपडेट यूपी चुनाव 2022 : आज तीसरे चरण में 11 बजे तक 21.18% मतदान, अखिलेश यादव-स्वतंत्र देव सिंह ने डाले वोट

UP Election 2022 : 8.15% voting till 9 pm in the third phase today, Akhilesh Yadav-Swatantra Dev Singh casts votes

समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज तीसरे चरण का मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 21.18% मतदान हुआ है। इस दौरान कानपुर में काफी कम मतदान प्रतिशत देखने को मिला है। इससे पहले 9 बजे तक 8.15% मतदान हो चुका है। तीसरे चरण में कुल 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसमें 627 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होने वाला है। इनमें कई कद्दावर नेता भी हैं। अखिलेश यादव ने भी बूथ पर पहुंचकर अपना वोट डाला। उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद रहीं। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी जालौन में वोट डाला। उनके साथ भी उनका परिवार मौजूद रहा।

UP Election 2022 : 8.15% voting till 9 pm in the third phase today, Akhilesh Yadav-Swatantra Dev Singh casts votes

इन जिलों में हो रहा है मतदान

आज यूपी के कानपुर नगर, कानपुर देहात, महोबा, झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, हाथरस, फिरोज़ाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुख़ाबाद, कन्नौज, इटावा और औरैया में मतदान हो रहा है।

अखिलेश यादव भी आज मैदान में

आज इटावा की करहल विधानसभा सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मैदान में है। उनके खिलाफ बीजेपी के एसपी सिंह बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर हो रहे चुनाव पर सभी की नजर है। करहल को सपा का गढ़ माना जाता है। हालांकि, 2017 में मोदी आंधी में भी भाजपा इस सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकी थी।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बांदा में अमित शाह बोले, पहले-दूसरे चरण में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ