समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी उप चुनाव से दूरी बनाने वाली कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में पूरी तैयारी के साथ उतरने जा रही है। इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी महिलाओं को टिकट वितरण में वरीयता देगी। दरअसल, कांग्रेस पार्टी इन चुनावों के जरिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की महिलाओं के उत्थान की सोच को घर-घर पहुंचाने का काम भी करेगी।
तैयारियों के बीच चल रही कांग्रेस की प्रादेशिक यात्रा
यह जानकारी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं मध्य जोन निकाय चुनाव प्रभारी प्रज्ञा सिंह ने दी है। बताते चलें कि निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में 11 दिनों की प्रादेशिक यात्रा आयोजित की है। प्रादेशिक यात्रा के माध्यम से प्रियंका गांधी यूपी के सभी जिलों में नागरिकों तक पहुंचेंगी।
दरिंदगी : कुत्ते के पिल्लों के कान और पूंछ खा गए शराबी, हर कोई कोस रहा
ये भी पढ़ें : UP : निकाय अधिसूचना 20 दिसंबर के बाद होगी जारी, फिलहाल हाईकोर्ट की रोक
ये भी पढ़ें : Kanpur : सपा विधायक इरफान के प्रमाणपत्र पर 6 बांग्लादेशी जासूस बन गए भारतीय, 5 गिरफ्तार