समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में आज विधायक पद की शपथ ग्रहण की। इसके साथ सदन में जय श्री राम के नारे गूंज उठे। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष के रूप में अखिलेश यादव ने भी शपथ ग्रहण की। अखिलेश यादव के शपथ लेने के दौरान सपा विधायक जय जवान जय किसान के नारे लगा रहे थे। इसके बाद सभी मंत्रियों और विधायकों ने भी एक-एक करके शपथ ली। अब विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को दोपहर 3 बजे होना है। माना जा रहा है कि भाजपा विधायक सतीश महाना का विधानसभा अध्यक्ष बनना लगभग तय है।
ये भी पढ़ें : UP : थानाध्यक्ष की अश्लील वीडियो चैट वायरल होने से हड़कंप, SSP का एक्शन..