समरनीति न्यूज, लखनऊ : बेटियों को ब्लैकमेल करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुलंदशहर जिले से सामने आया है। जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ करीब 1 साल पहले सामूहिक गैंगरेप किया था। इसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था। जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के खानपुर थाना इलाके से जुड़े इस मामले में आरोपी युवक लगातार लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। लड़की की शादी हो गई तो उसका अश्लील वीडियो उसके ससुरालियों को दिखा दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
ब्लैकमेलिंग करते-करते ससुराल तक पहुंचे
ससुराल वाले लड़की को मायके छोड़ गए। आखिरकार पीड़ित लड़की ने हिम्मत से काम लिया। लड़की की मां की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है जिसमें कहा गया है कि उनकी बेटे से गैंगरेप करते हुए अश्लील वीडियो बनाया गया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी उनकी बेटी से एक साल तक रेप करते रहे। अब बेटी की शादी मेरठ के एक युवक के साथ कर दी गई।
ये भी पढ़ें : AmrohaNews : आधी रात को काॅल, फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग, महिला समेत 4 पर FIR..
करीब एक सप्ताह पहले दो आरोपी युवकों ने उसकी बेटी के ससुराल पहुंचकर अश्लील वीडियो ससुराल वालों को दिखा दी। ससुराल वाले लड़की को मायके छोड़ गए। उधर, मामले में एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। उनको सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें : हनीट्रैप : राहिला बेगम को जमानत, लखनऊ के रईसजादे को लगाया था 40 लाख का चूना