

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा प्रीमियम लीग-5 फाइनल में क्रिकेट टीमों के बीच अद्भुत मुकाबला रहा। दरअसल, सरदार पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बांदा प्रीमियम लीग-5 फाइनल मैच हुआ।

बांदा प्रीमियम लीग-5 के फाइनल मुकाबले में सजर किंग और नवाब टैंक वेव्स टीमों में भिड़ंत हुई। सजर किंग ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जीत को एक तरफा कर दिया।
मुख्य अतिथियों ने कराया मैच का शुभारंभ

बाद में सजर किंग टीम के खिलाड़ियों ने अपनी दमदारी पर पूरे मैच को लगभग एकतरफा जीत में बदल दिया। मुकाबले में सजर किंग ने ट्रॉफी जीत ली। अंतिम फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि राम बिहारी शिवहरे और वासिफ जमा ने टॉस कराकर मैच का शुभारंभ कराया।
मात्र 16.2 ओवरों में लक्ष्य किया हांसिल

नवाब टैंक वेव्स के कप्तान अजय यादव ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

सजर किंग ने मात्र 16.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
कुछ ऐसा रहा मुकाबला
- मनीष सेन की धारदार और गति का जादू चला। 4 विकेट झटक कर नवाब टैंक वेव्स को कमजोर कर दिया।
- सुशील राय और अमन ठाकुर ने भी घातक गेंदबाजी कर 2-2 विकेट लिए।
- नवाब टैंक की ओर से मनिंदर ने 30 रन, कप्तान अजय यादव 25 रन और गुरविंदर 26 रन बनाए। मगर 137 रनों पर सिमट गई।
- दूसरी पारी खेलने उतरी सजर किंग का दबदबा रहा। अमन ठाकुर और शुभम दुबे ने शानदार शॉट्स लगाए।
- अमन सिंह ठाकुर ने मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने 87 रनों की नाबाद पारी खेली।
- कप्तान शुभम दुबे ने भी परिपक्वता दिखाई। 47 रनों की शानदार पारी खेली।
- सजर किंग ने मात्र 16.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की।
- टूर्नामेंट में अमन ठाकुर का शानदार प्रदर्शन रहा। गेंदबाजी में 2 विकेट और बल्लेबाजी में 87 रनों का योगदान दिया।
- अमन ठाकुर को ‘मैन ऑफ द मैच’ और इस टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ घोषित किया गया।
ये भी पढ़ें: बांदा प्रीमियम लीग-5 का शानदार आयोजन, विजेता टीम पुरस्कृत
