बांदा रेडक्रॉस चुनाव: संगठन को मिली यह नई टीम..
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी का चुनाव आज संपन्न हो गया। रेडक्रास सोसाइटी के चुनाव के लिए सीएमओ कार्यालय बैठक हुई। बैठक में सोसाइटी के सदस्यों ने सहभागिता की।
संजय गुप्ता बने सोसाइटी के सभापति
नामित पर्यवेक्षक डा. अनुराज श्रीवास्तव (फतेहपुर) तथा डाॅ. विजय शंकर केसरवानी की उपस्थिति में चुनाव हुआ।
ये भी पढ़ें: बांदा: मंत्री नंदी बोले- योगी सरकार ने यूपी को 9 साल में विकासशील बनाया
इस दौरान 4 पदाधिकारियों और 7 सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस चुनाव में संजय गुप्ता को सभापति, मयंक श्रीवास्तव को उपसभापति, राम बहोरी को कोषाध्यक्ष, अमित सेठ को सचिव चुना गया।
ये भी पढ़ें: बांदा स्टेडियम में UPCA के अंडर-19 के खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल
इसी तरह तरुण कुमार खरे, किशोर वाजपेई, प्रशांत शर्मा आदि को सदस्य चुनाव गया। सभी लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। माल...
