दुखद: बांदा पुलिस लाइन में उप निरीक्षक का आकस्मिक निधन-शोक की लहर
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पुलिस लाइन्स में उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह (58) का आकस्मिक निधन हो गया। पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।
प्रयागराज के मूलनिवासी थे सब इंस्पेक्टर
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जिले के सोरूडीह गांव के रहने वाले धीरेंद्र सिंह (58) पुलिस उप निरीक्षक थे। वर्तमान में बांदा पुलिस लाइन में तैनात थे। बताते हैं कि रविवार शाम वह फोन लेकर पुलिस लाइन में टहल रहे थे।
ये भी पढ़ें: मेरठ में शादी से पहले महिला सिपाही का अपहरण-पुलिस ने किया बरामद
इसी बीच अचानक गश खाकर गिर पड़े। आसपास मौजूद पुलिस कर्मियों ने देखा तो उठाकर जिला अस्पताल ले गए। वहां उनका निधन हो गया। मृतक के पुत्र सूरज का कहना है कि उनके पिता ने किसी बीमारी का जिक्र नहीं किया। सबकुछ अचानक हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी श्रीमती गीता सिंह ...
