Tuesday, March 10सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Gulal-flowers showered at Holi get-together of Banda Congress leader

बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के होली मिलन समारोह में बरसा गुलाल और फूल

बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के होली मिलन समारोह में बरसा गुलाल और फूल

Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के आवास पर होली मिलन समारोह हुआ। होली मिलन समारोह में लगभग सभी दलों और धर्मों के लोग शामिल हुए। होली मिलन कांग्रेस जिलाध्यक्ष के तिंदवारी रोड पर सेंटर मैरी स्कूल के पास स्थित आवास पर हुआ। सभी दलों और धर्मों के लोग पहुंचे जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अबीर-गुलाल लगाकर व फूलों की बारिश कर सभी का स्वागत किया। होली मिलन के इस कार्यक्रम में जमकर गुलाल और फूलों की बारिश हुई। ये भी पढ़ें: पकड़ा बांदा शहर में दुकान से 10 लाख से ज्यादा के मोबाइल चुराने वाला चोर सभी ने होली मिलन में एक-दूसरे को गुलाल लगाया। फिर गले लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि "होली का पर्व प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है, दुश्मन भी एक-दूसरे को गले लगाकर आपसी दुश्मनी भूल जाते हैं।" जिलाध्यक्ष की पत्नी एवं कांग्रेस नेत्...