बांदा: विक्रम चाइल्ड केयर हास्पिटल में जन जागरुकता कार्यक्रम
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विक्रम चाइल्ड केयर हाॅस्पिटल में प्रदूषण जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रदूषण विभाग की ओर से आयोजि इस कार्यक्रम में सीएमओ ब्रजेंद्र सिंह मौजूद रहे। इसमें लगभग शहर के सभी प्रतिष्ठित चिकित्सक शामिल हुए। कार्यक्रम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विभाग की ओर से कराया गया।
प्रदूषण विभाग की ओर से कार्यक्रम
इस दौरान जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जागरुक किया गया। मेडिकल कचरे के निस्तारण को लेकर जानकारी साझा की गई। प्रदूषण न फैले इसके लिए टिप्स दिए गए।
ये भी पढ़ें: बांदा रेडक्रॉस चुनाव: संगठन को मिली यह नई टीम..
मेडिकल कचरा का निस्तारण कैसे करें और कहां करें। इस बात की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर डाॅ. माधवी कमलवंशी, डाॅ. मो. रफीक, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. जे विक्रम, डाॅ. मनोज शिवहरे ने भी अपने विचार रखे।
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: यूपी में राम नवमी पर...
