बांदा में लापता व्यक्ति का 15 दिन बाद शव मिला, हत्या का आरोप
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 15 दिन से लापता व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला है। लापता व्यक्ति के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। आरोप है कि हत्या के बाद लापता के शव को लटका दिया गया। वहीं बांदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही स्थिति सामने आएगी।
तिंदवारी के छापर गांव का मामला
जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव के शिव मोहन वर्मा (40) बीती 4 मार्च से लापता थे। बताते हैं कि उसी दिन उन्होंने शराब के नशे में लोगों से गाली-गलौच की थी। इसके बाद लापता हो गए। फिर उनका कुछ पता नहीं चला।
ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस को सफलता, हरियाणा चोरों का गैंग पकड़ा, जेवर-नगदी और कारें..
परिवार के लोग काफी तलाश करते रहे। मगर कहीं कोई जानकारी नहीं हुई। सुबह उनका शव महुआ के पेड़ पर अंगोछा के सहारे...
