Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

हमीरपुर में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सुना बाढ़ पीड़ितों का दर्द

Swatantra Dev Singh visited flood affected areas, heard pain of victims

समरनीति न्यूज, हमीरपुर : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मंगलवार को हमीरपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरान किया। बाढ़ पीड़ितों से मिलकर जलशक्तिमंत्री ने उनका दर्द सुना। उनकी परेशानियों को समझा। साथ ही पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद के निर्देश दिए। जलशक्ति मंत्री का हेलीकाप्टर दोपहर लगभग 2 बजे मुख्यालय स्थित पुलिस परेड मैदान में उतरा। वहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का किया दौरा

फिर कार से कुछेछा में बने राहत शिविर गए। वहां बाढ़ पीड़ितों के खाने-पीने और अन्य व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी ली। पीड़ितों को हर संभव देने के निर्देश दिए। कहा कि बाढ़ पीड़ितों को खाने-पीने के सामान से लेकर किसी तरह की कोई दिक्कत न होने दी जाए। डीएम-एसपी को सुविधाएं देने के निर्देश दिए। डीएम डा. चंद्रभूषण त्रिपाठी का कहना है कि यमुना और बेतवा नदियों का जलस्तर उतर रहा है।

ये भी पढ़ें : बांदा पीडब्लूडी में भ्रष्टाचार का खुलासा, फर्जी कार्यों में दूसरे जिलों की खनिज रायल्टी से घोटाला