समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने बड़े भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि बीते वर्ष उसकी शादी हुई थी। हाल ही में रक्षा बंधन पर वह अपने मायके आई थी। तब से मायके में ही थी। नवविवाहिता का कहना है कि शुक्रवार शाम बड़े भाई ने उसे घर में अकेला पाकर उससे दुष्कर्म कर डाला। उसने परिवार के लोगों से शिकायत की। इसपर माता-पिता ने उसी की पिटाई कर दी। साथ ही पति को जान से मारने की धमकी भी दी।
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ दुष्कर्म और माता-पिता के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। मामले में तिंदवारी इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोप लगाने वाली विवाहिता ने पहले पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा लिखाया था। इसके बाद समझौता कर ससुराल चली गई थी। वहां से लौटकर मायके आई। इसके बाद भाई पर आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें : BandaNews : बांदा में नाबालिग बुआ को उठा ले गया भतीजा, खेत में की दरिंदगी, गिरफ्तार