
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के दो अधिकारियों की हत्या को सरकार ने गंभीर से लिया है। सरकार ने बदायूं के एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह को हटा दिया है। बदायूं एसएसपी समेत यूपी में कुल 7 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं।
फतेहपुर, भदोही-कासगंज के SP भी बदले
तबादलों के क्रम में फतेहपुर, कासगंज और भदोही के पुलिस कप्तानों को भी हटा दिया गया है। तबादलों के क्रम में फतेहपुर के एसपी अनूप कुमार सिंह को भी हटा दिया गया है। उन्हें भी बदायूं एसएसपी की तरह ही डीजीपी मुख्यालय संबद्ध किया गया है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: यूपी में 20 IPS के तबादले-योगी सरकार का पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव
वहीं कासगंज की एसपी अंकिता शर्मा को बदायूं का नया एसएसपी बनाया गया है। भदोही के कप्तान अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। वहीं एसपी लाजिस्टिक ओम प्रकाश सिंह प्रथम को कासगंज का एसपी बनाकर भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर का किया लोकार्पण
गोरखपुर में एडिशनल एसपी अभिनव त्यागी को भदोही का नया एसपी बना दिया गया है। गाजियाबाद में तैनात पाटिल निमिष दशरथ को गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है।
लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर का किया लोकार्पण
महंगाई की एक और मार, घरेलू गैस की कीमतों में बेहताशा बढ़ोत्तरी
लखनऊ: राहुल गांधी बोले-नेहरू जी होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के CM होते
