Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

दुखद : भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन, पांचवी बार जीते थे चुनाव

SadNews : BJP MLA Arvind Giri passed away, won election for fifth time

समरनीति न्यूज, लखीमपुर : BJP MLA Arvind Giri Passes Away : लखीमपुर खीरी जिले के गोलागोकर्ण नाथ विधानसभा सीट से पांचवी बार विधायक बने अरविंद गिरी का आज निधन हो गया। हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ। उनके आकस्मिक निधन से समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री योगी ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

लखनऊ जाते समय हार्टअटैक

बताते हैं कि मंगलवार सुबह उनको दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि वह पूरी तरह से स्वस्थ थे। आज सुबह लखीमपुर से लखनऊ के लिए निकले थे। इसी दौरान अटरिया के पास उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें : Lucknow Fire : लेवाना होटल का मालिक गिरफ्तार, कौन थे मरने वाले-पढ़िए ये डिटेल्स..