समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में एक भाजपा कार्यकर्ता ने खुद के साथ मारपीट और लूट की घटना होने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। मोहन तिवारी पुत्र सूरजबली तिवारी का कहना है कि वह देर रात बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पान मसाला लेने के लिए रुका। तभी, दो व्यक्तियों ने उसे आकर रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, दोनों ने उसे पीटते हुए जेब से 5500 रुपए लूट लिए। बाद में जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 394 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
संकट मोचन मंदिर के पास की घटना
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि शहर के इंदिरा नगर मुहल्ला के रहने वाले मोहन तिवारी भाजपा कार्यकर्ता हैं। देर रात बाइक से अपने घर इंदिरा नगर स्थित दीपशिखा कालोनी जा रहे थे। संकट मोचन मंदिर के पास संतोष सिंह व सुमित सिंह ने उसे रोकते हुए पीटना शुरू कर दिया। फिर जेब में रखे रुपए लेकर चले गए। आरोप है कि दोनों ने हवा में तमंचा भी लहराया और जान से मारने की धमकी दी। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश हो रही है। उधर, घटना को लेकर शहर में चर्चा बनी हुई है।
ये भी पढ़ें : Breaking News : बांदा में महिला की नृशंस हत्या, खून से सना ईंटा पास पड़ा मिला