Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सदर प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

Public relations campaign of BJP Sadar candidate Prakash Dwivedi in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : आगामी बिधानसभा चुनाव 2022 के लिए बांदा सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। अपने डोर टू डोर कैम्पेन कार्यक्रम के तहत बांदा सदर विधान सभा के अंतर्गत उन्होंने बिसंडा के ग्राम बंडे, फदालीपुरवा, पैंडरा, दुबरी, अनथुवा, गुमाई, तिन्दुही तथा रहुसत में ग्रामीणों से संपर्क किया। सरकार की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने शहर में भी लोगों से संपर्क करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ ही भाजपा को वोट देकर लोगों से जीताने की अपील की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, राजभवन उपाध्याय, डा. अनिल त्रिपाठी, बिसंडा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला मंत्री राजर्षि शुक्ला, बिसंडा मंडल महामंत्री राम ललन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : बांदा : 25 को मायके से लौटी नवविवाहिता का 15 दिन बाद लटकता मिला शव, पति-ससुर समेत 5 पर मुकदमा