
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के चकेरी में आज एक ऐसा दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया, जिससे हर किसी की आंखों को नम कर दिया। दो भाई हाथ में मोबाइल लेकर रेलवे ट्रैक पर बैठकर गेम खेलने लगे। इसी बीच दोनों वहां से निकली ट्रेन की चेपट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं दोनों अपने-अपने घरों के इकलौते बेटे थे। जानकारी मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं पुलिस ने पहुंचकर अपनी कार्यवाही को अंजाम दिया।
मौसेरे भाई थे आपस में दोनों किशोर
बताया जाता है कि चकेरी गांव के रामदेव कुरील का 15 वर्षीय बेटा आर्यन 8वीं में पढ़ता था। परिवार में उनकी पत्नी और छोटी बेटी मीठी भी है। बताते हैं कि रामदेव की पत्नी की बहन सुमन भी वहीं पड़ोस में रहती हैं। उनकी 16 साल का बेटा अंशू और दो बेटियां भी हैं। अंशू 10वीं में पढ़ता है। शाम करीब 7 बजे दोनों बच्चे घर के पास से निकली रेलवे ट्रैक पर शोच करने गए थे। ट्रैक पर मोबाइल खेल रहे थे। तभी वहां से गुजरी ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गए। दो मौसेरे भाइयों की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं को दोनों अपने-अपने घरों के इकलौते बेटे थे।
ये भी पढ़ें :सुनो सरकार : समीकरणों से बुलंदी पर मंत्री रामकेश, क्या खुद को कर पाएंगे साबित..?
