Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, .25% हो मंडी शुल्क

 

National President of Board of Trade in Banda said, .25 percent fee should be applicable in mandis

समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग बांदा पहुंचे। यहां श्री गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है। साथ ही कहा कि मंडियों के अंदर मंडी शुल्क .25% लागू होने चाहिए। कहा कि प्रदेश में 20 लाख व्यापारी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जोड़ने का काम चल रहा है। दरअसल, श्री गर्ग व्यापारी संवाद कार्यक्रम में शामिल होने बांदा पहुंचे थे।

111 नए सदस्यों को सौंपा मनोनयन पत्र

उन्होंने नवनियुक्त 111 पदाधिकारियों व सदस्यों को मनोनयन पत्र भी दिए। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल भी मौजूद रहे। वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि देश में कृषि कानून लागू होने चाहिए। इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटेल और विधायक प्रकाश द्विवेदी भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार लगातार व्यापारियों की समस्याएं दूर करने की दिशा में काम कर रही है।

ये भी पढ़ें : शर्मनाक : बांदा में 60 साल के वृद्ध ने मासूम से किया दुष्कर्म, पकड़ा गया 

ये भी पढ़ें : UP : वरिष्ठ अधिवक्ता अजय मिश्रा महाधिवक्ता नियुक्त, कैबिनेट में 13 प्रस्ताव पास