समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : आज बांदा जेल से पेशी पर माफिया डान मुख्तार अंसारी को लखनऊ ले जाया गया है। कड़ी सुरक्षा में एंबुलेंस से लखनऊ ले जाए गए मुख्तार का वज्र वाहन रास्ते में खराब हो गया। बताते हैं कि बांदा से तिंदवारी बहुवा फतेहपुर के रास्ते लखनऊ ले जाया गया। डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी ने मुख्तार को लखनऊ पेशी पर ले जाए जाने की पुष्टि की। पेशी कराने के बाद मुख्तार अंसारी को वापस बांदा लाया गया। मुख्तार को एंबुलेंस से लखनऊ से वापस बांदा लाया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुस्त रही।
लखनऊ पहुंचा मुख्तार का काफिला
कड़ी सुरक्षा में ले जाए गए मुख्तार के काफिले का वज्र वाहन अचानक खराब हो गया। सुरक्षा कर्मियों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। बाकी पुलिस की गाड़ियां काफिले में हैं। बांदा में रात 12 बजे से ही मुख्तार को ले जाए जाने को लेकर हलचल मची हुई थी। बताया जा रहा है कि लखनऊ कोर्ट में मुख्तार को पेश किया जाएगा। बताते हैं कि अवैध निर्माण मामले में मुख्तार की पेशी होनी है। पेशी के बाद कड़ी सुरक्षा में माफिया मुख्तार को वापस बांदा लाया गया।
ये भी पढ़ें : मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ा एक्शन, एंबुलेंस मामले में पुलिस ने ठोका गैंगस्टर