
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कांशीराम जयंती के अवसर पर आयोजित सामाजिक परिवर्तन दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।
कांशीराम जयंती पर सामाजिक परिवर्तन कार्यक्रम को किया संबोधित
अपने संबोधन में राहुल गांधी ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी समाज में बराबरी की बात मजबूती से रखते थे। राहुल गांधी ने कहा कि अगर जवाहर लाल नेहरू जी जीवित होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते। राहुल ने कहा कि भाजपा ने सरकार के 85 प्रतिशत हिस्से की पूरी तरह से अनदेखी कर दी है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर का किया लोकार्पण
कहा कि आज ब्यूरोक्रेसी, कार्पोरेट इंडिया, बड़ी-बड़ी कंपनियों के टॉप मैनेजमेंट की लिस्ट देख लें। आपको कहीं भी दलित, पिछड़ा और आदिवासी नहीं मिलेंगे।
कहा-दलित, पिछड़ा और आदिवासियों के अवसर कम कर रही भाजपा
यह भी कहा कि किसी प्राइवेट अस्पताल को देखिए, डॉक्टरों के नाम पढ़िए आपको दलित, पिछड़ा-आदिवासी नहीं मिलेंगे। यह भी कहा कि मनरेगा मजदूरों की सूची निकाल लीजिए तो 85 प्रतिशत दलित और पिछड़े वर्ग के लोग मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें: पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की सरकार में दलित, आदिवासी और ओबीसी के अवसरों को कम कर रही है। इंटरव्यू से बच्चों को निकाला जा रहा है।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव, अविमुक्तेश्वरानंद से मिले, बोले-नकली संतों का अंत होने वाला
उन्हें पब्लिक सेक्टर में मौका नहीं मिल पाता है और हम सभी की बराबरी चाहते हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमारे संविधान में हमारे देश के हजारों साल की विचारधारा है। कहा कि इसमें सावरकर की विचारधारा नहीं है। न ही इसमें गोडसे की विचारधारा है।
ये भी पढ़ें: ‘सारी जिम्मेदारी नेहरू की तो आप क्या कर रहें’-प्रियंका गांधी का संसद में पहला भाषण
इसलिए वे लोग संविधान को नहीं मानते। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ भी कह लें लेकिन वो संविधान की विचारधारा नहीं मानते हैं। कहा कि गांधी जी, आंबेडकर जी और कांशीराम जी ने काफी परेशानियां और मुश्किलें उठाईं। मगर इन लोगों ने कभी कंप्रोमाइज नहीं किया। कहा कि लेकिन मोदी जी कंप्रोमाइज्ड हैं। देश की एनर्जी सुरक्षा से समझौता कर लिया है। देश को संकट में डाल दिया है।
‘सारी जिम्मेदारी नेहरू की तो आप क्या कर रहें’-प्रियंका गांधी का संसद में पहला भाषण
लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर का किया लोकार्पण
अखिलेश यादव, अविमुक्तेश्वरानंद से मिले, बोले-नकली संतों का अंत होने वाला
