Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow : पुलिस ने रोका सपाइयों का प्रदर्शन, अखिलेश यादव के घर के बाहर पुलिस तैनात, हिरासत में कई विधायक

Lucknow : Police stopped protest, police stationed outside Akhilesh Yadav's house, many MLAs in custody

समरनीति न्यूज, लखनऊ : महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन पुलिस ने रोक दिया। यूपी के मुख्य विपक्षी दल सपा का लखनऊ में विधानसभा के सामने प्रदर्शन था। कई सपा नेताओं को नजरबंद भी किया गया। यहां तक सपा मुखिया अखिलेश यादव के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। विधानसभा के बाहर हंगामे जैसी स्थिति देखी गई।

सपाई बोले, लोकतंत्र का गला दबाना चाहती है सरकार

दरअसल, विधानमंडल सत्र से पहले सपा विधायकों के प्रदर्शन के कारण सपा कार्यालय के बाहर भारी संख्या में फोर्स लगा दिया गया था। सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने इसपर विरोध प्रकट किया। कहा कि योगी सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस लोकतंत्र की गला घोंटना चाहते हैं। कहा कि विधायकों को सदन में भी नहीं जाने दे रहे हैं। उधर, सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। विक्रमादित्य मार्ग को दोनों ओर से बंद कर दिया गया था। लखनऊ के विधायक रविदास मेहरोत्रा के घर बाहर भी फोर्स तैनात रहा।

ये भी पढ़ें : Lucknow : प्रेमी और कथित भाई के साथ होटल में रुकी युवती, संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका