समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोमवार को लखनऊ पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से चलेंगे। वह दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। वहां पार्टी कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। दरअसल, चौधरी भूपेंद्र सिंह को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 25 अगस्त को यूपी बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। आज वह अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। बताते चलें कि अब प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के पास ही था।
जोरदार स्वागत की तैयारियों में जुटे भाजपाई
25 मार्च को कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद वह दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे थे। तय कार्यक्रम के अनुसार चारबाग रेलवे स्टेशन चारबाग पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत होगा। वहां से भूपेंद्र सिंह केकेसी कालेज के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा, लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा और हजरतगंज चौराहे पर महात्मा गांधी तथा डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। वहां कार्यभार ग्रहण करने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें : UP BJP : भूपेंद्र चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष, 2024 से पहले जाटों को साधने की कवायद में भाजपा