समरनीति न्यूज, डेस्क : वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री कपिल सिब्बल ने राज्यसभा चुनाव से पहले पाला बदल लिया है। उन्होंने ‘हाथ’ का साथ छोड़ दिया है। अब साइकिल पर सवार हो गए हैं। दरअसल, देश के जाने-माने अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने आज कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। साथ ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इतना ही नहीं आज बुधवार को उन्होंने सपा के समर्थन से राज्यसभा में पर्चा भी दाखिल किया। बताते चलें कि कांग्रेस नेता रहे सिब्बल वर्ष 2004 से 2014 तक यूपीए की सरकार में केंद्रीय मंत्री के पद पर रहे थे। अब उन्होंने नई पारी सपा के साथ शुरू की है। कहा जा रहा है कि राज्यसभा में एंट्री के लिए इस बार कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या नहीं है। इसलिए सपा के सहयोग से श्री सिब्बल ने राज्यसभा के लिए रास्ता चुना है।
ये भी पढ़ें : UP Election 2022 : मेरठ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी करोड़ों की सौगात