Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Kanpur : BJP महिला नेता के घूंसे से जिलाध्यक्ष बेहोश, दूसरी मंजिल से छलांग की कोशिश

Kanpur : District president unconscious due to punches of BJP woman leader, tries to jump from second floor

समरनीति न्यूज, कानपुर : भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में गुरुवार को पार्टी की महिला मोर्चा पदाधिकारियों में जमकर मारपीट हुई। फजीते सड़क तक आ गए। दरअसल, क्षेत्रीय कार्यालय में दक्षिण जिले की महिला मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन था। शिविर में प्रवेश न मिलने पर नाराज पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमलता तिवारी ने जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी पर हमला करते हुए घूंसा मार दिया। बताते हैं कि इसके बाद अनीता त्रिपाठी बेहोश हो गईं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पानी डालकर उनको होश में लाया।

यह है पूरा मामला, इसलिए हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि अपमानित जिलाध्यक्ष ने दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगाने की कोशिश की। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने पकड़कर बचा लिया। पार्टी के ही कुछ नेताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि महिला मोर्चा के शिविर में तय नाम वालों को बुलाया गया था। इसमें प्रेमलता तिवारी भी जा पहुंची। हालांकि, उनको 2 माह पहले एक पुलिस अधिकारी से जमीनी विवाद के बाद वीडियो वायरल होने पर श्यामनगर मंडल अध्यक्ष पद से हटाया है।

ये भी पढ़ें : खास खबर : CM Yogi और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 1 घंटे रहे साथ

उनकी जगह सोनी मौर्या को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया था। यही बात विवाद की जड़ बना। जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने प्रेमलता से कहा कि वह बैठक में हिस्सा नहीं ले सकतीं। नाराज प्रेमलता तिवारी ने उनपर हमला करते हुए घूंसा मार दिया। इसके बाद बाहर आकर धरने पर बैठ गईं।

मारपीट के बाद संपन्न हुआ प्रशिक्षण शिविर

हालांकि, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी का कहना है कि पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमलता तिवारी ने घूंसा मारा है, लेकिन इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती। दो महीने पहले उन्हें हटाया जा चुका है। वहीं प्रेमलता तिवारी ने कहा कि जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने उन्हें घूसें मारे हैं।

ये भी पढ़ें : बीजेपी, बालू और बुंदेलखंड- ना निकाय की फिक्र, ना 2024 का चिंतन, यहां उल्टी हवा..  

उधर, कानपुर दक्षिण के भाजपा मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी का कहना है कि घटना की जांच कराई जाएगी। उधर, मारपीट के पूरे मामले के बाद क्षेत्रीय कार्यालय के ऊपरी तल पर बने सभागार में प्रशिक्षण शिविर संपन्न कराया गया। इनमें मुख्य वक्ता महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक मौजूद रहे। साथ में भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डा. बीना आर्या, रीता शास्त्री, मंजू शुक्ला, अनीता दीक्षित, आशा तोमर, रत्ना पांडेय भी मौजूद रहीं।