
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में प्राथमिक शिक्षक संघ बांदा की ओर से शिक्षक गौरव सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस शिक्षक सम्मान समारोह में 41 शिक्षकों का सम्मान किया गया। शिक्षकों के सम्मान के साथ ही विदाई कार्यक्रम भी हुआ। शिक्षक सम्मान का यह समारोह एक स्थानीय होटल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी तथा महोबा के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत रहे।
अतिथियों का भी स्वागत सम्मान
कार्यक्रम में अपने विद्यालयों को सुव्यवस्थित करने वाले 25 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सभी अतिथियों ने भी संबोधित किया।

बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि गुरुजनों के सम्मान से ईश्वरत्व को प्राप्त किया जा सकता है। जलशक्ति राज्य मंत्री ने कहा सरकार शिक्षक हितों के लिए अनेक कार्यक्रम संचालित कर रही है।
ये भी पढ़ें: Doctor Day : बांदा IMA ने मनाया डाॅक्टर्स डे, वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान
चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा कि अपने सम्मान की रक्षा करना सबका अधिकार है। नरैनी विधायक, पालिकाध्यक्ष व बीएसए अव्यक्त राम तिवारी और डाॅयट प्राचार्य सत्येंद्र कुमार, आशुतोष त्रिपाठी, जय किशोर दीक्षित आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: बांदा आयुक्त बोले-LPG और पेट्रोल की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों पर न दें ध्यान
बांदा आयुक्त बोले-LPG और पेट्रोल की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों पर न दें ध्यान
दर्दनाक: बांदा में दो बहनें नदी में डूबीं, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम
IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा
