Monday, April 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: पत्नी और भाई ने ही की थी सोनू की हत्या, अवैध संबंध बने वजह

in Banda Sonu was murdered by his wife along with his brother

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मानवीय रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। बांदा में बीती 3/4 अप्रैल की रात हुए सोनू की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बांदा पुलिस का कहना है कि सोनू की हत्या उसकी पत्नी और भाई ने की थी। पुलिस ने सोनू की पत्नी और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। बांदा पुलिस का कहना है कि देवर-भाभी के गंदे संबंधों में पति बाधा बन रहा था। इसलिए पत्नी ने मिलकर भाई से ही पति की हत्या करा दी।

देवर-भाभी के संबंधों में बाधा बना पति

जानकारी के अनुसार, बीती 3 अप्रैल की रात कमासिन के जामू गांव में सोनू की हत्या हो गई थी। यह वारदात उस समय हुई थी जब सोनू पत्नी के साथ ट्यूबेल की छत पर सो रहे थे।

ये भी पढ़ें: बांदा-चित्रकूट: रुपयों के लिए बहन का सौदा, पुलिस ने पकड़ा-अब मां की तलाश

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। एसपी पलाश बंसल के निर्देशों पर क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस और फारेंसिक टीम ने सबूत जुटाए।

मां की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस ने मृतक की मां सरस्वती देवी की तहरीर पर मुकदमा लिखा था। सबूतों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी निशा व मृतक के सगे भाई मोनू को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: बांदा में अवैध प्लाटिंग की लिस्ट जारी..प्रशासन ने आम लोगों को किया अलर्ट

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके बीच अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी पति को हो चुकी थी। वह विरोध कर रहा था। इसे लेकर दोनों उससे नाराज थे।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम..

विरोध होने पर दोनों ने गला दबाकर सोनू की हत्या कर दी। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में कमासिन प्रभारी भास्कर मिश्रा, दरोगा रामआधार सिंह, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार, महिला सिपाही अनामिका सिंह व सिपाही निर्भय यादव शामिल रहे। उधर, घटना के खुलासे से गांव के लोग भी काफी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि किसी को इस बात का अंदेशा नहीं था कि पत्नी और भाई ही हत्या कर सकते हैं।

बांदा में अवैध प्लाटिंग की लिस्ट जारी..प्रशासन ने आम लोगों को किया अलर्ट

बांदा-चित्रकूट: रुपयों के लिए बहन का सौदा, पुलिस ने पकड़ा-अब मां की तलाश

Cricket: बांदा स्टेडियम में अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग का क्रिकेट ट्रायल संपन्न

बांदा: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, बेटी की मौत-मां गंभीर, बाबा को भी..

यूपी में भीषण तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..