
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा प्रशासन ने गैस जमाखोरी रोकने के लिए रेस्टोरेंट-होटलों पर छापेमारी की। सांईदरबार रेस्टोरेंट से 12 सिलंडरों की जमाखोरी पकड़ी। इस रेस्टोरेंट में 9 घरेलू गैस के सिंलेंडर मिले, जबकि बाकी 3 कमर्शियल गैस सिलेंडर। प्रशासन की संयुक्त टीम ने विभिन्न होटल-रेस्टोरेंटों व गैस एजेसियों का छापे मारे थे। कार्रवाई के लिए डीएम श्रीमती जे.रीभा द्वारा जांच कराई जा रही है।
जमाखोरी पर रेस्टोरेंट मालिक पर कार्रवाई
शहर के साई दरबार रेस्टोरेंट में मौके पर कुल 12 गैस सिलेंडर मिले। इनमें 3 सिलेंडर कामर्शियल तथा 9 घरेलू गैस सिलेंडर मिले। रेस्टोरेंट में इतनी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग को लेकर रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: यूपी में गैस कालाबाजारी पर एजेंसी मालिकों पर मुकदमें
इसकी तरह सारंग होटल, कृष्णा स्वीट्स, सिग्नेचर व राजदरबार रेस्टोरेंट पर भी छापा मारकर जांच की गई।

हालांकि, इन जगहों पर कोई घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिला। इसके अलावा संकल्प गैस एजेंसी व आराधना इंडेन गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया।
ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसे, युवक और मासूम की मौत-दो भाई कानपुर रेफर
आराधना गैस एजेंसी में मौके पर उपस्थित जनता ने समय पर गैस न मिलने की शिकायतें कीं। यह भी शिकायत मिली कि टोकन किसी और का जनरेट हुआ। जबकि गैस की डिलीवरी किसी और को दी गई।
ये भी पढ़ें: बांदा में दहेज का दानव! विवाहिता की संदिग्ध मौत-पति हिरासत में..
बताते हैं कि अधिकारियों को जांच में ऑनलाइन रिपोर्ट व भौतिक रिपोर्ट में भिन्नता मिली। सूचना विभाग की माने तो अनियमितताओं के संबंध में एजेंसी सचालक के विरूद्र नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: गुंडागर्दी: बांदा में वन कर्मियों ने गरीब किसान की बैलगाड़ी फूंकी-जांच शुरू
प्रशासन ने जनसामान्य से अपील की है कि गैस की कमी को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें। जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा घरेलू गैस के अवैध उपयोग की कोई भी जानकारी होने पर तुरंत शिकायत करें। ताकि समय से जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
बांदा में दर्दनाक हादसे, युवक और मासूम की मौत-दो भाई कानपुर रेफर
बांदा: उज्जैन के रिटायर्ड प्रवक्ता की ट्रेन में मौत-हार्ट अटैक की आशंका
बांदा में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत-भाई गंभीर
