Wednesday, April 1सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में ‘नवचेतना परामर्श केंद्र’ का शुभारंभ, बार अध्यक्ष बोले..

in Banda Inauguration of 'Navchetna Counselling Centre'

समरनीति न्यूज, बांदा: कवि बाबू केदारनाथ अग्रवाल के जन्म दिवस पर ‘नवचेतना परामर्श केंद्र’ का शुभारंभ हुआ। ‘नवचेतना परामर्श केंद्र’ का शुभारंभ बांदा बार एसोसिएशन अध्यक्ष विमल सिंह ने किया। बार अध्यक्ष श्री सिंह ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर प्रसिद्ध कवि के चित्र पर माल्यार्पण किया। यह परामर्श केंद्र डॉ. सबीहा रहमानी द्वारा शुरू किया गया है।

बार अध्यक्ष ने की सराहना

in Banda Inauguration of 'Navchetna Counselling Centre'

मुख्य अतिथि ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय और नई तरह की पहल है। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद सिंहा, साहित्यकार गोपाल गोयल रहे। इस अवसर पर अधिवक्ता कमलेश साहू, अधिवक्ता विनोद सिंह मौजूद रहे।

कविता का भी हुआ वाचन

सभी अतिथियों ने बाबू केदारनाथ अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डाॅ. सबीहा रहमानी ने साहित्यकार केदारनाथ जी की कविता का वाचन किया। कविता की पंक्तियां.. ‘मैंने उसको, जब-जब देखा, लोहा देखा, लोहे जैसा, तपते देखा..’ थीं।

ये भी पढ़ें: बांदा: विक्रम चाइल्ड केयर हास्पिटल में जन जागरुकता कार्यक्रम

डाॅ. सबीहा ने कहा कि नवचेतना परामर्श केंद्र में कानूनी सलाह और काउंसलिंग दी जाएगी। यह परामर्श केंद्र स्टार- प्लाजा, डीएवी कॉलेज रोड गूलरनाका में खोला गया है। इस अवसर पर एजाज़ खान, आफरीन, अजहर खान, निकहत और कहकशां भी मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें: UP PCS Ruselt: बांदा के बेटे देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया नाम रोशन

ये भी पढ़ें: बांदा शहर में विवाहिता सना की संदिग्ध हालात में जलकर मौत-7 पर मुकदमा

बांदा शहर में विवाहिता सना की संदिग्ध हालात में जलकर मौत-7 पर मुकदमा

बांदा: विक्रम चाइल्ड केयर हास्पिटल में जन जागरुकता कार्यक्रम

बांदा में सम्मान समारोह, 41 शिक्षक सम्मानित-अतिथियों ने रखे विचार

UP PCS Ruselt: बांदा के बेटे देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया नाम रोशन

IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा

Doctor Day : बांदा IMA ने मनाया डाॅक्टर्स डे, वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान