
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आज एक कार पलट गई। कार में सवार मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाबा को भी चोटें आई हैं। बताते हैं कि हादसा उस समय हुआ जब कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सर्विस लेन से नीचे उतर रही थी। बांदा पुलिस ने घायलों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान बेटी ने दम तोड़ दिया। वहीं मां को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
चंदौली से महोबा जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, चंदौली जिले के भैसौर गांव के गोपाल कृष्ण शर्मा नमामि गंगे परियोजना में श्रीनगर महोबा में कांट्रेक्टर हैं। उनके बेटे भारतेंदु शर्मा (55) इस समय श्रीनगर (महोबा) में हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा: लेखपाल और दो ईनामी समेत 4 गिरफ्तार-अवैध जमीन बिक्री के धंधेबाज
बताते हैं कि आज शनिवार दोपहर गोपाल कृष्ण अपनी बहू जानकी शर्मा (32) और पौत्री 5 वर्षीय आदित्री को छोड़ने महोबा जा रहे थे। बांदा आने पर बुदेलखंड एक्सप्रेसवे के 55 किमी देहात कोतवाली के पास सर्विस लेन से नीचे आ रहे थे।

तभी अचानक कार आनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार महिला जानकी और उनकी बेटी आदित्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
ये भी पढ़ें: बांदा में पहले प्रेमी ने की सुसाइड, 3 दिन बाद प्रेमिका ने भी..सुसाइड नोट..
वहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। मां का मेडिकल काॅलेज में इलाज हो रहा है। उधर, देहात कोतवाली प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त कार को जेसीबी से किनारे कराया गया।
घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि बच्ची परिवार की इकलौती बेटी थी।
ये भी पढ़ें: बांदा में पहले प्रेमी ने की सुसाइड, 3 दिन बाद प्रेमिका ने भी..सुसाइड नोट..
बांदा: लेखपाल और दो ईनामी समेत 4 गिरफ्तार-अवैध जमीन बिक्री के धंधेबाज
बांदा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले को RPF ने पकड़ा
बांदा में पहले प्रेमी ने की सुसाइड, 3 दिन बाद प्रेमिका ने भी..सुसाइड नोट..
