Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

मैनपुरी : जींस में तमंचा लगाकर छात्रा खा रही थी चाट, पुलिस ने पकड़ा तो बताई यह वजह..

girl student eating with pistol in jeans, was licking on handcart, police arrested in Mainpuri

समरनीति न्यूज, डेस्क : एक छात्रा अजीबो-गरीब स्थिति में पकड़ी गई। वह जींस में तमंचा लगाकर ढेले पर चाट खा रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। छात्रा को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जमानत मिल गई। यह मामला मैनपुरी जिले का है। चौंकाने वाली बात यह है कि अपनी गलती पर छात्रा को जरा भी पछतावा नहीं है। उसने वाकयदा तमंचा लगाने की वजह भी पुलिस को बताई। वजह सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। हालांकि, युवती मीडिया कर्मियों के सवालों पर थोड़ी भड़की सी नजर आई।

तमंचा रखने की वजह भी बताई

बताते हैं कि मैनपुरी जिले में फिरोजाबाद की एक युवती जींस में तमंचा लगाकर जेल तिराहे पर एक ढेले पर चाट खा रही थी। इसी बीच एक व्यक्ती की नजर उसपर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें : अचानक हिलने लगी खड़ी स्कार्पियो, लोगों ने भीतर झांका तो उड़े होश, युवती फरार-युवक पहुंचा हवालात 

पुलिस ने गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जमानत मिल गई। पुलिस का कहना है कि युवती ने अपना नाम करिश्मा बताया है।उसने कहा है कि वह फिरोजाबाद के फुलवारी थाना क्षेत्र के नई आबादी की रहने वाली है।

छात्रा बोली, खुद की सुरक्षा के..

युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने पिता की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी थी। अब माता-पिता की मौत के बाद वह पूरी संपत्ति की मालिक बन गई है। इसलिए अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखती है। बताते हैं कि युवती 12वीं तक ही पढ़ी है।

ये भी पढ़ें : Breaking : तमंचा लिए लड़की का डांस वाला Video Viral, घर पहुंची पुलिस