Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

UP : कांग्रेस में शामिल हुए बसपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे

Former BSP cabinet minister Nakul Dubey joins Congress

आशा सिंह, लखनऊ : पहले राज्यसभा चुनाव और फिर 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने कदम बढ़ा रहे हैं। वहीं नेताओं ने भी व्यक्तिगत हितों को देखते हुए पाला बदलना शुरू कर दिया है। एक दिन पहले खबर आई थी कि कपिल सिब्बल ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।

एक दिन पहले कपिल सिब्बल ने छोड़ी थी कांग्रेस

वहीं आज गुरुवार को खबर आ रही है कि बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बताते चलें कि नकुल दुबे यूपी की राजनीति में ब्राह्मण चेहरे के रूप में पहचाने जाते रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुछ दिनों पहले नकुल दुबे ने कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। यह मुलाकात दिल्ली में हुई थी। इसके बाद आज वह कांग्रेस में शामिल हो गए। अब उनके कांग्रेस में जाने से पार्टी को कितना फायदा पहुंचेगा, समय बताएगा।

ये भी पढ़ें : Kapil Sibal : ‘हाथ’ छोड़कर अब साइकिल चलाएंगे कपिल सिब्बल