Thursday, April 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा-झांसी: जेल की महिला सिपाही ने जहर खाकर दी जान, यह वजह..

female constable of Banda jail committed suicide

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला जेल में तैनात महिला सिपाही ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से जेल परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जेल आवास में पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद महिला सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक महिला सिपाही मूलरूप से झांसी की रहने वाली थीं। 2021 से बांदा जेल में तैनात थीं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से झांसी की रहने वाली थीं भारती पाल

जानकारी के अनुसार, झांसी के शिवाजीनगर डरियापुरवा नारायण बाग की भारती पाल (30) बांदा जेल में बंदी रक्षक (सिपाही) थीं। वह बांदा जेल परिसर में ही सरकारी आवास में रहती थीं।

ये भी पढ़ें: बांदा: ‘सना’ दहेज हत्या में फरिदा और साजिया गिरफ्तार..बाकी की तलाश

बताते हैं कि दोपहर में उनकी तबीयत बिगड़ी। इसके बाद जेल अधिकारियों ने जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पिता ने कहा माइग्रेन से पीड़ित थी बेटी

सूचना पर परिवार के लोग भी बांदा पहुंच गए। महिला बंदी रक्षक भारती पाल के पिता लखन लाल पाल का कहना है कि उनकी बेटी की वर्ष 2021 से जाब लगी थी। इसके बाद से वह बांदा मंडल कारागार में तैनात थीं। आवास में अकेली ही रहती थीं।

ये भी पढ़ें: यूपी में 9 IAS के तबादले-सौम्या गुरुरानी बनीं नगर आयुक्त..पढ़ें पूरी लिस्ट

पिता का कहना है कि भारती बीते 4 साल से माइग्रेन से परेशान थीं। उनका झांसी में इलाज भी चल रहा था। पिता ने कहा कि उन्हें आशंका है कि माइग्रेन की वजह से बेटी ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें: यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST के अधिकारी 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

बताते हैं कि परिवार में तीन बहनों में भारती बड़ी थीं। दो भाइयों से छोटी थीं। मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, जेलर आलोक कुमार का कहना है कि भारती पाल की रात में महिला बैरक में ड्यूटी थी।

डाॅक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

वह नाइट शिफ्ट करने के बाद मंगलवार सुबह आवास पर गई थीं। दिन में मोबाइल ऑफ रहा। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी हुई। उधर, बांदा की सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक का कहना है कि डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पिता ने माइग्रेन की समस्या बताई है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा स्टेडियम के बुरे हाल, खिलाड़ियों को पानी नहीं-मैदान में उड़ती धूल 

बांदा में ‘नवचेतना परामर्श केंद्र’ का शुभारंभ, बार अध्यक्ष बोले..

बांदा स्टेडियम के बुरे हाल, खिलाड़ियों को पानी नहीं-मैदान में उड़ती धूल

बांदा शहर में विवाहिता सना की संदिग्ध हालात में जलकर मौत-7 पर मुकदमा

यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST के अधिकारी 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

बांदा में तालाब में डूबा मासूम बालक-परिवार में कोहराम