Wednesday, February 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में कांग्रेसियों का प्रदर्शन-जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित होम अरेस्ट

in Banda Congress workers protest District President Rajesh Dixit home arrested

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन को लखनऊ जाते समय पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक लिया। साथ ही जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित को हाउस अरेस्ट कर लिया। इससे पहले कांग्रेसियों ने पुलिस के रोके जाने पर सड़क पर बैठकर धरना दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।

सड़क पर धरना देने बैठे कांग्रेसी

बताते चलें कि कांग्रेस ने मंगलवार सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी लखनऊ के लिए रवाना हुए। मेन रोड पर भारी पुलिस बल ने घेराबंदी कर सभी को रोक लिया।

in Banda Congress workers protest District President Rajesh Dixit home arrested

कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोंकझोंक भी हुई। जिलाध्यक्ष सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों ने नारे लगाए कि “जब जब मोदी योगी डरते हैं पुलिस को आगे करते हैं”, “मनरेगा का अधिकार ले के रहेंगे ले के रहेंगे।”

ये भी पढ़ें: Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला 

जिलाध्यक्ष ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा के स्वरूप को बदलकर घृणित मानसिकता का परिचय दिया है। इस मौके पर पीसीसी आदिशक्ति दीक्षित, सत्यप्रकाश द्विवेदी, सीमा खान, शोएब रिजवी, बीलाल भाई, राजेश कुमार गुप्ता, बाबूराम यादव, कालीचरण साहू, संतोष द्विवेदी, रूपा देवी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बार अध्यक्ष-अखंड बुंदेलखंड संयोजक का किया सम्मान 

बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बार अध्यक्ष-अखंड बुंदेलखंड संयोजक का किया सम्मान

बांदा शहर में दर्दनाक घटना-मनरेगा जेई ने लगाई फांसी, किरन कालेज चौराहा..