
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी ने आज बड़ी घोषणा की है। सीएम योगी ने घोषणा की है कि शिक्षामित्रों को अब 10 हजार की बजाय 18 हजार प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। सीएम योगी ने यह भी घोषणा की है कि अनदेशकों को 9 की जगह 17 हजार मानदेय दिया जाएगा।
1.43 लाख शिक्षा मित्रों को होगा फायदा
इस बढ़े हुए मानदेय का भुगतान अप्रैल से किया जाएगा। इस घोषणा से प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्र और करीब 25 हजार अनुदेशकों को लाभ होगा। सीएम योगी ने आज यह घोषणा विधानसभा में बजट भाषण के दौरान की है।
ये भी पढ़ें: यूपीबजट2026: योगी सरकार ने पेश किया सबसे बड़ा बजट..पढ़िए खास बातें..
यूपीबजट2026: योगी सरकार ने पेश किया सबसे बड़ा बजट..पढ़िए खास बातें..
