Sunday, April 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा-चित्रकूट: रुपयों के लिए बहन का सौदा, पुलिस ने पकड़ा-अब मां की तलाश

Chitrakoot-Banda: Sister traded for money police arrested

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में चित्रकूट के एक कलयुगी भाई अपनी सगी बहन का सौदा कर डाला। बहन को चित्रकूट से बांदा लाकर रुपए के लालच में हरियाणा के व्यक्ति को बेच दिया। विवाहित होते उसकी दूसरी शादी करा दी। इस कुकर्म में युवक की मां भी शामिल रही। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशों पर बांदा पुलिस ने बहन का सौदा करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस आरोपी मां की तलाश में जुटी है। बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि आरोपी मां को भी जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मानव तस्करी जैसा पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि यह पूरा मामला मानव तस्करी से जुड़ा है। आरोपी भाई ने अपनी सगी बहन का 1 लाख 38 हजार रुपए में सौदा किया।

ये भी पढ़ें: बांदा-चित्रकूट: छलके आंसू..खोया बेटा 10 साल बाद मां से मिला…पुलिस का सफल ‘आपरेशन मुस्कान’

फिर उसे बेचकर उसकी दूसरे लोगों से शादी करा दी। बांदा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने जांच करते हुए यह कार्रवाई की।

दो लोगों को जेल भेज चुकी पुलिस

पुलिस का कहना है कि चित्रकूट की रहने वाली पीड़ित महिला ने 22 नवंबर 2025 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बांदा में शिकायत की थी। उसका कहना था कि 20 नवंबर को उसकी मां और भाई उसे बहाने से बांदा ले गए।

ये भी पढ़ें: लखीमपुर में 108 गैस सिलेंडर चोरी, चोरों का बड़ा कारनामा-पुलिस भी हैरान

वहां मिले हरियाणा के एक व्यक्ति को 1.38 लाख रुपए में उसे बेच दिया। इसके बाद उसकी जबरन शादी करा दी, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा थी। पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी जयनारायण को कालूकुआं रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: CM Yogi का ऐलान-यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

आरोपी की पहचान जगनारायण उर्फ जयनारायण पुत्र मुन्नीलाल, निवासी ग्राम डाडी चमरौडी, थाना मानिकपुर (चित्रकूट) के रूप में हुई है। अब युवती की मां की तलाश में पुलिस जुटी है। दो आरोपियों को इस मामले में पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

ये भी पढ़ें: बांदा: ‘सना’ दहेज हत्या में फरिदा और साजिया गिरफ्तार..बाकी की तलाश 

बांदा में सम्मान समारोह, 41 शिक्षक सम्मानित-अतिथियों ने रखे विचार

बांदा: ‘सना’ दहेज हत्या में फरिदा और साजिया गिरफ्तार..बाकी की तलाश

बांदा स्टेडियम के बुरे हाल, खिलाड़ियों को पानी नहीं-मैदान में उड़ती धूल

बांदा के लिए जरूरी खबर, ‘बांदा-मानिकपुर’ रेलमार्ग पर बंद रहेगा यह फाटक..

UP PCS Ruselt: बांदा के बेटे देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया नाम रोशन

IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा