Sunday, December 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में शिव बाबा की जयंती पर कार्यक्रम

Celebrated 86th birth anniversary of Shiv Baba at Prajapita Brahma Kumaris Ishwariya Vishwa Vidyalaya

समरनीति न्यूज, बांदा : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, मसुरहा मार्ग, खुटला स्थित केंद्र में परम् पिता परमात्मा शिव बाबा के अवतरण दिवस के रूप में महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। इस मौके पर शिव का झंडा सभी बहनों-भाईयों की मौजूदगी में फहराया गया। राजयोगिनी रमाकांती बहन, ओम प्रकाश मसुरहा, दीन दयाल सोनी, छेदी लाल पटेल, मंजू बहन के नेतृत्व में झंडा फहराया गया।

सभी ने ली विश्व को सुंदर बनवाने की प्रतिज्ञा

इसके बाद जयकारे लगवाने के साथ विश्व को सुंदर बनाने की प्रतिज्ञा भी ली गई। मुरली पढ़ने के बाद शिव बाबा को भोग लगाया गया। केक काटकर व मोमबत्तियां जलाकर 86वीं जयंती मनाई गई। बच्चियों ने संदुर नृत्य प्रस्तुत किया। मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

ये भी पढ़ें : महाशिवरात्रि : अयूब खान से अभिनव आर्य बने युवक ने किया शिव पूजन