Friday, March 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में होटल संचालक पर मुकदमा, छापे में मिली थी गैस सिलेंडरों की जमाखोरी

Banda Raid on SaiDarbarHotel Cylinder hoarding caught

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में गैस सिलेंडरों के अवैध भंडाकरण पर होटल संचालक पर मुकदमा हुआ है। होटल में छापे में बड़ी संख्या में सिलेंडर भी बरामद हुए हैं। छापे में तीन पासबुकें मिली हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। मामला साईंदरबारा होटल का है। अधिकारियों ने साईंदरबार होटल संचालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा भी कराया है। 

दो दिन पहले पड़ा था साईं दरबार होटल में छापा

Banda Raid on SaiDarbarHotel Cylinder hoarding caught

जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी बीती 15 मार्च को हुई थी। इसकी जांच में कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खुलासे हुए हैं। अधिकारियों ने साईं दरबार होटल पर छापा मारकर वहां से कुल 12 सिलेंडरों का भंडारण पकड़ा। इनमें से 3 कामर्शियल और 9 घरेलू रसोई के थे। होटल मालिक ने तीन पासबुक दीं। इन पासबुकों को अधिकारियों ने जब्त कर लिया।

ये भी पढ़ें: जिम्मेदार कौन? बांदा जेल रोड पर ‘इधर गड्ढा-उधर खाई’ वाले जानलेवा हालात

एक गैस पासबुक शोभा देवी निवासी नोनिया मोहाल, ग्राहक-अराधना इंडेन गैस सर्विस बांदा की थी। दूसरी पासबुक लक्ष्मी देवी ग्राहक शर्मीला इंडन गैस सर्विस स्वराज कालोनी की थी।

जब्त हुए थे बड़ी संख्या में सिलेंडर और 3 पासबुकें

तीसरी पासबुक प्रभा देवी ग्राम धाधूराम डेरा एचपी गैस ग्रामीण मवईबुजुर्ग के नाम की थी। जांच में पाया गया कि होटल संचालक घरेलू उपभोक्ताओं से गैस सिलेंडर लेकर व्यावसायिक उपयोग में ले रहा था।

ये भी पढ़ें: दुखद: यूपी में सिलेंडर की लाइन में लगे व्यक्ति की मौत

साथ ही बिना अनुमति के होटल में सिलेंडरों का भंडारण कर रखा था। साईं दरबार होटल संचालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा लिखा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा में इंडेन गैस एजेंसी संचालक पर FIR.. कालाबाजारी पकड़ी

बांदा में इंडेन गैस एजेंसी संचालक पर FIR.. कालाबाजारी पकड़ी