समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में जिपं सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत मामले में मुख्य आरोपी उनके पति दीपक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी अभिनंदन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि पूछताछ की जा रही है। बताते चलें कि श्वेता के मायके पक्ष के लोगों ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि की
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस ने श्वेता सिंह के भाई ओमकार सिंह की तहरीर पर पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि श्वेता सिंह का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला था।
ये भी पढ़ें : सनसनीखेज : बांदा में Love Marriage करने वाली लड़की का शव भूसे के ढेर में मिला, लड़का भी गायब