Monday, April 6सही समय पर सच्ची खबर...

Post Office Scheme: पति-पत्नी के लिए बेस्ट सेविंग प्लान! 5 लाख निवेश पर हर महीने गारंटीड इनकम 

Best Guaranteed monthly income for Husband Wife with investment of Rs 5 lakh

समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: Post Office Scheme: अगर पति-पत्नी मिलकर सुरक्षित निवेश से हर महीने नियमित आय चाहते हैं। तब दोनों पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस MIS यानी मंथली इनकम स्कीम से हर महीने उन्हें फिक्स इनकम मिलना शुरू हो जाएगी। दरअसल, पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम सुरक्षित विकल्प है। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में रिस्क की गुंजाइश नहीं है।

5 लाख जमा करने पर इतनी आमदनी..

अगर पति-पत्नी इस स्कीम में 5 लाख निवेश करते हैं। तब मौजूदा 7.4 प्रतिशत सालाना ब्याज की दर से उन्हें हर महीने लगभग 3,083 रुपए की इनकम होगी। यह रकम हर माह पूरे 5 साल तक पति-पत्नी को मिलती रहेगी।

स्कीम में निवेश की लीमिट और शर्तें..

Best Guaranteed monthly income for Husband Wife with investment of Rs 5 lakh

इस पोस्ट ऑफिस स्कीम (Post Office Scheme) में कम से कम 1000 रुपए से निवेश शुरू किया जा सकता है। रकम 1000 के मल्टीपल में ही जमा करनी होगी। सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं।

ज्वाइंट एकाउंट में 15 लाख तक निवेश..

वहीं ज्वाइंट अकाउंट में 15 लाख तक स्कीम में निवेश किए जा सकते हैं। हर महीने आय वाली इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ एक बार पैसा जमा करना है। इसके बाद हर महीने ब्याज सीधे पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट (Saving Account) में आएगा।

प्रीमैच्योर क्लोजर के नियम भी जाने

अगर आप समय से पहले खाता बंद कर रहे हैं तो कुछ शर्तें लागू होंगी। खाता खुलने के एक साल के भीतर बंद नहीं किया जा सकेगा। 1 साल बाद और 3 साल से पहले खाता बंद कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में फर्जी ऐप्स पर सेबी का एक्शन, गूगल के साथ बैज लॉन्च

ऐसे में पोस्ट ऑफिस (Post Office) जमा राशि का 2 प्रतिशत काट लेगा। वहीं 3 साल बाद लेकिन 5 साल से पहले बंद करने पर 1 प्रतिशत की कटौती होगी।

5 साल में पूरी होती है यह स्कीम

यह स्कीम 5 साल में पूरी होती है। इसके बाद आप चाहें तो खाता बंद कर सकते हैं। साथ ही पूरी जमा राशि को वापस ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Airtel ने रचा इतिहास! 65 करोड़ ग्राहकों के साथ दुनिया में नंबर-2 बना

खास बात यह है कि अगर खाता धारक की मैच्योरिटी से पहले मृत्यु हो जाती है। तब नियमानुसार पैसा वापस कर दिया जाएगा। तबतक का ब्याज भी दिया जाएगा।

स्थिर आमदनी का भरोसेमंद विकल्प

यह स्कीम उन पति-पत्नी के लिए फायदेमंद है जो बिना जोखिम हर महीने फिक्स इनकम चाहते हैं। रिटायर्ड कपल्स या स्थिर आमदनी की तलाश वाले परिवारों के लिए यह स्कीम भरोसेमंद विकल्प है।

ये भी पढ़ें: IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा

IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा