
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के देवेंद्र सिंह राजपूत ने परिवार के साथ-साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने यूपी पीसीएस (UP PCS) की परीक्षा पास की है। देवेंद्र डिंगवाही के बुंदेलखंड इंटर कॉलेज के शिक्षक लालाराम सिंह राजपूत के बेटे हैं।
माता-पिता दोनों ही शिक्षक
उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरा बांदा खुद को गौरांवित महसूस कर रहा है। उनकी माता श्रीमती शीला देवी भी शिक्षिका हैं।
ये भी पढ़ें: UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित-नेहा पांचाल ने किया टॉप
शिक्षक दंपती के बेटे देवेंद्र ने यूपीपीसीएस परीक्षा 2024 क्वालीफाई की है। उनका चयन सब-रजिस्ट्रार पद पर हुआ है।
इस विद्यालयों से ली शिक्षा
बताते हैं कि देवेंद्र ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज (कानपुर) तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (बांदा) के छात्र रहे हैं।
ये भी पढ़ें: UP: देर रात 6 PCS के तबादले, कानपुर-गोरखपुर और हमीरपुर में नए अधिकारी
उनकी इस सफलता पर पूरे परिवार में खुशियां छाई हैं। वहीं आसपास के लोग बधाइयां दे रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है कि देवेंद्र की इस सफलता से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे बांदा का नाम रोशन हुआ है।
ये भी पढ़ें: IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा
UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित-नेहा पांचाल ने किया टॉप
UP: देर रात 6 PCS के तबादले, कानपुर-गोरखपुर और हमीरपुर में नए अधिकारी
IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा
