
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज रविवार सुबह बाइक सवार पति-पत्नी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पत्नी की मौके पर मौत हो गई। पति बाल-बाल बच गए। बताते हैं कि दोनों पति-पत्नी बाइक से दवाई लेने जा रहे थे। इसी बीच यह हादसा हो गया। पति-पत्नी के हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कमासिन क्षेत्र में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र के पछौहा गांव के विद्यानंदन की पत्नी सविता (37) बीमार चल रहीं थीं। आज वह अपने पति के साथ इलाज कराने बाइक से खागा (फतेहपुर) जा रही थीं।
ये भी पढ़ें: बांदा शहर के छाबी तालाब में व्यक्ति का शव मिला-परिवार में कोहराम
इसी दौरान कमासिन के साड़ी और कल्लूपुर के बीच बालू लदे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे से परिवार में कोहराम
बताते हैं कि महिला सविता ट्रक के नीचे आ गईं। उनकी की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, शंकरनगर के छात्र की मौत, बहन-भाई कानपुर रेफर
वहीं उनके पति बाल-बाल बच गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद ट्रक चालक भागने में कामयाब हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा में शादी से पहले रोशनी ने उठाया खौफनाक कदम, मंगेतर से..
बांदा में दर्दनाक हादसा, शंकरनगर के छात्र की मौत, बहन-भाई कानपुर रेफर
