Tuesday, February 24सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में व्यापारियों का FIR के विरोध में प्रदर्शन

Banda Traders protest against FIR
बांदा कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते व्यापारी।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में व्यापारियों ने FIR के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन युवा उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले हुआ। दरअसल, व्यापारी फर्रुखाबाद में व्यापारियों पर हुई FIR के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा।

फर्रुखाबाद व्यापारियों पर FIR मामला

व्यापारियों ने द्वारा ज्ञापन के माध्यम से फर्रुखाबाद मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा है कि साथियों ने 1 फरवरी 2026 को शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला था।

ये भी पढ़ें: बांदा: पीतांबरा मां के भजनों पर झूमे भक्तगण-खूब लगे जयकारे  

कहा कि व्यापारी शांतिपूर्ण ढंग से मांग रख रहे थे। लेकिन फर्रुखाबाद पुलिस ने व्यापारी अंकुर श्रीवास्तव समेत व्यापारियों पर एफआईआर लिख डाली।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में छात्रा से दुष्कर्म, बांदा का दीपक यादव गिरफ्तार..पुलिस की 4 टीमें

कहा कि मुकदमा दर्ज कर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से मामले में निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग मांग की है।

ये भी पढ़ें: बांदा में कांग्रेसियों का प्रदर्शन-जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित होम अरेस्ट

बांदा: पीतांबरा मां के भजनों पर झूमे भक्तगण-खूब लगे जयकारे

बांदा में कांग्रेसियों का प्रदर्शन-जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित होम अरेस्ट

लखनऊ में छात्रा से दुष्कर्म, बांदा का दीपक यादव गिरफ्तार..पुलिस की 4 टीमें