Sunday, February 22सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सदर विधायक के प्रयासों से 9 करोड़ से संवरेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम

government gave budget of Rs 927 lakh for Banda Sports Stadium

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों से स्पोर्ट्स स्टेडियम के दिन बहुरेंगे। शासन ने सदर विधायक की पैरवी पर स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए 9 करोड़ 12 लाख स्वीकृत किया है। सदर विधायक श्री द्विवेदी ने विस्तार से जानकारी दी। बताया कि स्टेडियम के कायाकल्प को शासन से 2 करोड़ 37 लाख की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। जल्द ही काम शुरू होगा।

स्टेडियम में होंगे ये विकास कार्य..

उन्होंने कहा कि स्वीकृत परियोजना के अंतर्गत सरदार बल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स में प्रशासनिक भवन का निर्माण, बाउंड्री वॉल होगी। इसके साथ ही कैंपस का विद्युतीकरण, स्टेडियम मैदान में मिट्टी का भराव भी होगा। सबसे खास बात स्टेडियम में स्विमिंग पूल का जीर्णोद्धार, बास्केटबॉल कोर्ट का नवनिर्माण भी होगा।

खिलाड़ियों को ज्यादा सुविधाएं..

सिंथेटिक पथ-वे का निर्माण आदि कार्य भी होगा। सदर विधायक ने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से युवा खिलाड़ियों को ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। इससे जिले की प्रतिभाओं को अपना भविष्य संवारने में सहयोग मिलेगा। साथ ही बांदा एक महत्वपूर्ण खेल केंद्र के रूप में स्थापित हो सकेगा।

ये भी पढ़ें: अदालत: बांदा में जेई व पत्नी को फांसी-कोर्ट का बच्चों के यौन शोषण मामले में फैसला 

ये भी पढ़ें: Banda: वर्ल्डकप की जीत से उत्साहित बुंदेली बेटियों की अपील..’आओ खेलें क्रिकेट’-शिक्षिकाएं भी प्रतिबद्ध

Banda: वर्ल्डकप की जीत से उत्साहित बुंदेली बेटियों की अपील..’आओ खेलें क्रिकेट’-शिक्षिकाएं भी प्रतिबद्ध