समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक जिला बदर अपराधी दोबारा वारदात की योजना बना रहा था। पुलिस को जैसे ही जानकारी हुई, तुरंत एक्टिव हुई। मटौंध थाना क्षेत्र में भूरागढ़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राहुल सिंह ने जिला बदर शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। जिलाबदर अपराधी का नाम रामवीर सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी ग्राम दुरैड़ी (मटौंध) है। उसके खिलाफ थाने में अपराध संख्या 170/2022 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें : राह ताकती रही बांदा शहर की जनता, न विधायक मिले न सांसद, मंत्री भी..