समरनीति न्यूज, बांदा : शादी को 1 साल भी पूरे नहीं हुआ। दहेज के दानव ने पहले ही नवविवाहिता की जान ले ली। मई 2021 में शादी हुई। फिर दहेज को लेकर बात बिगड़ गई और नवविवाहिता मायके आ गई। मायके से बीती 25 जनवरी को ही ससुराल पहुंची। वहां गत दिवस उनका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। इसकी जानकारी देते हुए मृतका के भाई हरवंश तिवारी ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में वीडियोग्राफी कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतका के भाई की तरहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
भाई की तहरीर पर पति, ससुर, सास और ननद समेत 5 पर मुकदमा
बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के दसवंत थोक निवासी नीरज पाण्डेय (22) पत्नी उदित पाण्डेय का शव कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शोरशराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। मृतका के भाई हरवंश तिवारी निवासी चकरेही कमासिन ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बहन की शादी मई 2021 में की थी।
ये भी पढ़ें : अपडेट-दर्दनाक : बांदा में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर हादसा, 3 लोगों की मौत, 3 घायल
ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार और नगदी की मांग करते थे। न देने पर उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। 25 जनवरी को ही नीरज अपने मायके से ससुराल गई थी। हरवंश ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उसकी बहन को मारपीट कर मार डाला। बाद में आत्महत्या का रूप देने के लिए जंगले के सहारे फंदे पर लटका दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के भाई हरवंश की तहरीर पर पति उदित पाण्डेय, ससुर राजेंद्र पांडे, सास समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : पहले चरण में शाम 6 बजे तक 57.79% मतदान, सबसे ज्यादा कैराना में वोटिंग